HomeHindi NewsHaryanaकांग्रेस ने रचा था आंदोलन का षड्यंत्र.. बृज भूषण शरण सिंह ने...

कांग्रेस ने रचा था आंदोलन का षड्यंत्र.. बृज भूषण शरण सिंह ने लगाया आरोप

हरियाणा चुनाव से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना प्रारंभ हुआ था तो मैंने पहले दिन कहा था कि यह खिलाडिय़ों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है। विशेषकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। आज यह बात सच साबित हुई कि इस पूरे आंदोलन में जो हमारे खिलाफ षड्यंत्र के तहत किया गया उसमें कांग्रेस शामिल थी और इसका नेतृत्व भूपेंद्र हुड्डा कर रहे थे। गौरतलब है कि उप्र के गोंडा से सांसद रहे बृज भूषण को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया। हालांकि उनके भाई गोंडा से जीतकर सांसद बन गए हैं।

साक्षी ने किया ऐलान.. नहीं लड़ रही चुनाव

वहीं ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने साफ कर दिया है कि उनका राजनीति से जुडऩे का कोई इरादा नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि मैं सभी मीडिया के साथियों को सूचित करना चाहती हूँ कि मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूँ, न ही मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल हूँ। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा फोकस इस समय रेसलिंग में भारत को नंबर 1 बनाने पर है। मेरा सपना है मेरे देश को कम से कम 50 ओलंपिक मेडल मिलें। मुझे इस देश ने बहुत कुछ दिया है और ये जिंदगी देश के नाम है। साक्षी ने कहा कि मैं देशभर में बच्चों को नि:शुल्क स्पोट्र्स ट्रेनिंग देने और रेसलिंग को घर-घर तक पहुँचाने के मिशन पर लगूँगी। हर शहर में खेल की अच्छी व्यवस्थाएँ हो, उसके लिए मैं काम करूँगी। उन्होने कहा कि बजरंग और विनेश का राजनीति में जाना उनका व्यक्तिगत फ़ैसला है। मेरी तरफ़ से उनको शुुभकामनाएँ ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments