HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी खेलने क्या पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी भारतीय टीम?

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने क्या पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी भारतीय टीम?

फरवरी मार्च में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है दरअसल अब यह कहा जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान ट्रैवल नहीं करेगी

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने निकल कर आ रही है कि भारतीय सरकार इस बात की इजाजत भारतीय टीम को नहीं देने वाली है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करें और अगर भारतीय टीम के खिलाड़ियों से भी पूछा जाएगा तो शायद ही कोई भी खिलाड़ी यह चाहेगा कि वह पाकिस्तान का दौरा करें

यानी पाकिस्तान में जो चैंपियंस ट्रॉफी होनी है अब वह एशिया कप 2023 की तरह हाइब्रिड मॉडल में होगी। ऐसे में भारतीय टीम के जो मुकाबले हैं वो या तो दुबई में या फिर श्रीलंका में हो सकते हैं। बीसीसीआई हाइब्रिड मॉडल की बात आईसीसी के सामने मीटिंग में रखेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments