HomeHindi Newsक्या भारत के खिलाफ कमबैक कर पाएगा साउथ अफ्रीका?

क्या भारत के खिलाफ कमबैक कर पाएगा साउथ अफ्रीका?

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच आज दूसरा T20 मुकाबला केबरा के मैदान पर खेला जाना है। डरबन में खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारत ने बड़ी आसानी से दक्षिण अफ्रीका की टीम को हरा दिया था। और अब भारतीय टीम की निगाहें इस T20 मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी।

भारतीय टीम की बात की जाए तो पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की थी। सूर्यकुमार यादव तो इस मुकाबले में नहीं चले थे लेकिन संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया के लिए जीत की नींव रख दी थी। और आज एक बार फिर से संजू सैमसन से एक और अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका अपने घर में भी संघर्ष कर रही थी। क्योंकि टीम के स्टार खिलाड़ी क्लासेन और मिलर टीम को जीत नहीं दिला सके। अब देखना यह है कि दूसरे T20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम किस तरह से कमबैक करती है क्योंकि भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी इस वक्त फुल फॉर्म में चल रहे हैं।

भारतीय टीम की जो स्पिन गेंदबाजी है वो शानदार प्रदर्शन कर रही है। रवि बिश्नोई के खिलाफ रन बनाना बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। वहीं वापसी के बाद वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ रन बनाना भी बेहद मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम को कमबैक करना है तो भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ अटैक करना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments