HomeHindi Newsरऊफ- शाहीन की घातक गेंदबाजी के सामने फेल ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, पाकिस्तान...

रऊफ- शाहीन की घातक गेंदबाजी के सामने फेल ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, पाकिस्तान के सामने आसान सा लक्ष्य

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने बुरी तरह से फेल हो गई है और ऑस्ट्रेलिया 31.5 ओवर में 140 रनों पर ऑल आउट हो गई है। पाकिस्तान की टीम की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 32 रन देकर तीन सफलता हासिल की।

नसीम शाह ने झटके 3 विकेट

पाकिस्तान की टीम की गेंदबाजी एक बार फिर से वनडे मुकाबले में शानदार रही। नसीम शाह जहां 54 रन देकर तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। तो वही हारिस रउफ को भी दो सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से सीन एबोट ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पांच बल्लेबाज ऐसे रहे जो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। जिसमें जैक फ्रेजर मेकगर्क,कप्तान जोश इंग्लिश,कूपर कोनोली,स्टोइनिस,ग्लेन मैक्सवेल और लांस मोरिस का नाम शामिल है। अब देखना यह है कि यहां से ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज किस तरह से कमबैक करते हैं और क्या सीरीज बचा पाते हैं? क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अपनी बी टीम के साथ खेल रही है टीम के सीनियर खिलाड़ी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आराम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments