HomeHindi Newsक्या भारत के लिए टेस्ट विकेट खेलते नजर आएंगे रिंकू सिंह?

क्या भारत के लिए टेस्ट विकेट खेलते नजर आएंगे रिंकू सिंह?

भारतीय टीम के लिए T20 फॉर्मेट में धमाल मचाने वाले रिंकू सिंह आपको भारतीय टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में भी दिखाई दिए हैं। लेकिन रिंकू सिंह ने सिर्फ फील्डिंग ही टेस्ट फॉर्मेट में की है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब भारतीय टीम दो टेस्ट मैच खेलने गई थी उस वक्त रिंकू सिंह ने भारतीय टीम के लिए फील्डिंग की थी। लेकिन अब रिंकू सिंह को लेकर एक ऐसा बयान सामने आया है जिसमें रिंकू सिंह को टेस्ट फॉर्मेट में खिलाने की वकालत हुई है।

पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने रिंकू सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने रिंकू सिंह को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने सभी का ध्यान इस तरफ कर दिया है कि अब रिंकू सिंह को भी टेस्ट फॉर्मेट में खेलना चाहिए। इस आर्टिकल में हम उनके उस बयान पर चर्चा करने जा रहे हैं।

पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने रिंकू सिंह को लेकर कहा कि “मैं उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं तो मुझे कोई तकनीकी कारण नहीं मिलता कि रिंकू सफल टेस्ट बल्लेबाज क्यों नहीं हो सकते। मैं समझता हूं कि उन्होंने टी-20 क्रिकेट में एक शानदार फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन अगर आप उनके घरेलू क्रिकेट के रिकॉर्ड को देखें तो उनका औसत 50 से ऊपर है। वो बहुत शांत स्वभाव के भी हैं। इसलिए ये सभी संकेत देते हैं कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वो टेस्ट क्रिकेटर के रूप में विकसित हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments