HomeHindi NewsDelhi Newsबच्चों का शोषण नहीं करेंगे बर्दाश्त.. सीएम रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों...

बच्चों का शोषण नहीं करेंगे बर्दाश्त.. सीएम रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों को चेताया

दिल्ली में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन से संबंधित एक मामला सामने आया, जिसमें बच्चों के परिजनों ने गलत तरीके से फीस वसूली और बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की शिकायत दर्ज की। सीएम ने इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कड़ी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार का अन्याय, शोषण या अनियमितता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसमें कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है कि हर बच्चे को न्याय, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।

परिणाम भुगतने रहें तैयार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ स्कूलों के बच्चों के अभिभावक लगातार मुझसे मिल रहे हैं और अपनी समस्याएं बता रहे हैं। यह बात पक्की है कि किसी भी स्कूल को किसी भी अभिभावक या बच्चे को परेशान करने या स्कूल से निकालने की धमकी देने या सामान्य फीस बढ़ाने का अधिकार नहीं है। इसके लिए नियम-कानून हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई स्कूल इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसे भुगतना पड़ेगा। जिन स्कूलों के खिलाफ शिकायतें आ रही हैं, उन सभी के खिलाफ हमने नोटिस जारी कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments