HomeHindi Newsक्या आईपीएल 2024 में खेलेंगे केएल राहुल? सामने आया बड़ा अपडेट

क्या आईपीएल 2024 में खेलेंगे केएल राहुल? सामने आया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल काफी समय से चोटिल चल रहे हैं। केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद केएल राहुल चोटिल हो गए थे और उसके बाद से लगातार राहुल बाहर चल रहे हैं। और अब उनकी फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है।

अपनी फिटनेस को साबित करने एनसीए पहुंचे हैं केएल राहुल

केएल राहुल की बात की जाए तो हाल ही में अपनी चोट से जूझने वाले केएल राहुल विशेषज्ञ के पास लंदन गए थे। अब खबर यह है कि वे वहां से लौट आए हैं और एनसीए पहुंच गए हैं जहां से वह अपनी फिटनेस साबित करेंगे और हरी झंडी प्राप्त करते हुए आईपीएल में वापसी करेंगे।

केएल राहुल की बात की जाए तो खेल राहुल लगातार चोट से जूझते नजर आए हैं। राहुल ने एशिया कप में शानदार वापसी की थी उसके बाद से वह लगातार भारतीय टीम के लिए रन बना रहे थे। विश्व कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इंग्लैंड सीरीज में उन्हें फिर से चोट लग गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments