HomeHindi Newsक्या KKR को टक्कर दे पाएगा दिल्ली केपिटल्स?

क्या KKR को टक्कर दे पाएगा दिल्ली केपिटल्स?

दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की बात की जाए तो कोलकाता की टीम इस आईपीएल 2024 में अच्छे फार्म पर चल रही है और लगातार मुकाबला जीत रही है। लेकिन अब सामने दिल्ली कैपिटल की चुनौती है जो पिछले कुछ मुकाबले से अपनी लय पकड़ती हुई नजर आ रही है।

ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल की टीम हर हाल में चाहेगी कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को हराये और प्लेऑफ की तरफ एक कदम बढ़ा दे। क्योंकि दिल्ली कैपिटल की टीम भी धीरे-धीरे प्लेऑफ की तरफ बढ़ती जा रही है।

दिल्ली कैपिटल के सामने होगी स्पिनर्स की चुनौती

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की जो सबसे बड़ी ताकत है वह उनके स्पिन गेंदबाज हैं। सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के आठ ओवर मुकाबले में होते हैं और इन आठ ओवर में किसी भी टीम के लिए इससे पार पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में आज के मुकाबले में दिल्ली के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती होगी वह कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर से निपटना ही होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments