HomeHindi Newsक्या आईपीएल 2025 से पहले पंत को रिटेन करेगी DC की टीम?...

क्या आईपीएल 2025 से पहले पंत को रिटेन करेगी DC की टीम? सामने आई बड़ी खबर

दिल्ली कैपिटल की टीम के कप्तान ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। ऋषभ पंत जो कि दिल्ली केपिटल्स की टीम के कप्तान है अब उनको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर सामने आ रही है कि आईपीएल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल की टीम ऋषभ पंत को रिटेन करने वाली है।

ऋषभ पंत को रिटेन करेगी दिल्ली कैपिटल की टीम

दरअसल कुछ दिनों पहले ऋषभ पंत को लेकर यह खबरें सामने आ रही थी कि ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। और ऋषभ पंत हो सकता है चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी में जाते हुए दिखाई दें। लेकिन अब खबर आ रही है कि ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल की टीम रिटेन करने वाली है और क्रिकबज ने इस खबर को लगातार प्रकाशित भी किया है।

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल की टीम में पहले नंबर पर रिटेन होते हैं। और पहले ब्रैकेट में जो भी खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है उसे 16 करोड रुपए मिलते हैं और ऋषभ पंत अभी भी उसी केटेगरी में रहेंगे और रिटेन होने के लिए पहली पसंद भी है। हालांकि ऋषभ पंत की कप्तानी में इस साल दिल्ली कैपिटल की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था लेकिन उन्होंने काफी रन बनाए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments