HomeEnglish Newsअच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्यों दिखाया गया ऋतुराज गायकवाड़ को टीम से...

अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्यों दिखाया गया ऋतुराज गायकवाड़ को टीम से बाहर का रास्ता?

भारत और श्रीलंका के टीम के बीच होने वाली T20 और वनडे श्रृंखला के लिए भारत की टीम का ऐलान तो हो गया है लेकिन उसमें कुछ ऐसे फैसले सामने आए हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया है। एक तरफ कहा जाता है कि T20 फॉर्मेट में यंग खिलाड़ियों का मौका मिलेगा लेकिन अभिषेक शर्मा को शतक लगाने के बाद भी T20 टीम में नहीं चुना गया है। तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड है जिन्होंने जिंबॉब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की लेकिन दोनों ही टीमों में होने नहीं चुना गया है।

ऋतुराज गायकवाड को अच्छे प्रदर्शन का नहीं मिल सका इनाम

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की T20 श्रृंखला में ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार अच्छी बल्लेबाजी की। ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरे और तीसरे T20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन पांचवे T20 मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। और उसके बाद जब टीम का ऐलान हुआ तो ऋतुराज गायकवाड को ना तो T20 टीम में चुना गया और ना ही वनडे टीम में उन्हें जगह मिली।

आखिर क्यों हुई ऋतुराज गायकवाड़ के साथ नाइंसाफी

सोशल मीडिया पर ऋतुराज गायकवाड को लेकर इस तरीके की बात चल रही है कि ऋतुराज के साथ नाइंसाफी हुई है। और अगर उनके प्रदर्शन को देखा जाएंगे तो यह बात कहीं ना कहीं सच भी दिखाई दे रही है। लेकिन ऋतुराज गायकवाड से ऊपर शुभमन गिल को लगातार तवज्जो दी जा रही है। उन्हें लगातार उपकप्तान भी बना दिया गया है, ऐसे में कहीं ना कहीं ऐसा कहा जा सकता है कि ऋतुराज गायकवाड़ के साथ नाइंसाफी तो हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments