HomeHindi NewsHaryanaपाकिस्तान क्यों करता है कि कांग्रेस का समर्थन.. मोदी ने पूछा सवाल,...

पाकिस्तान क्यों करता है कि कांग्रेस का समर्थन.. मोदी ने पूछा सवाल, योगी ने भी की रैली

हरियाणा के हिसार में प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस अर्बन नक्सलियों की चंगुल में है। कांग्रेस के नेता विदेश जाते हैं तो किससे मिलते हैं? उनसे मिलते हैं जो भारत के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय पार्टनर वह लोग हैं जो दुनियाभर में भारत को बदनाम करने में जुटे हैं। आखिर क्यों पाकिस्तान कांग्रेस का समर्थन करता है?
फिर चाहिए डबल इंजन की सरकार: योगी
हरियाणा के यमुनानगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में फिर से डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए। पिछले 10 सालों में कनेक्टिविटी में हरियाणा में जो विकास हुआ है, चाहे वो मेट्रो हो, हाईवे हो, एक्सप्रेसवे हो। यहां कई संस्थाएं खुली हैं। ये विकास इसी गति से जारी रहना चाहिए, इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को जिताएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments