HomeHindi NewsHaryanaजो हाल मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुआ, वही हरियाणा में होगा.....

जो हाल मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुआ, वही हरियाणा में होगा.. मोदी ने बताई यह वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के हिसार पहुंचे। यहां सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा जो कांग्रेस का मध्य प्रदेश में हुआ था। मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बा खूब फुलाया लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। कांग्रेस का यह हाल इसलिए होता है क्योंकि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज़ और बईमान पार्टी है। कांग्रेस ने अपने वादों से पल्ला झाड़ लिया है। जनता कांग्रेस से कह रही है क्या हुआ तेरा वादा।

आप ने भी दिखाया दमखम

हरियाणा के पुंडरी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया। हरियाणा में आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में देखना होगा कि उसकी यहां क्या परफार्मेंस होती है। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है, लेकिन आप का दावा है कि उसके बगैर राज्य में सरकार नहीं बनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments