HomeHindi NewsDelhi Newsहमारे सांसदों को क्यों पंच मारा.. क्या बॉक्सिंग करने आए थे राहुल

हमारे सांसदों को क्यों पंच मारा.. क्या बॉक्सिंग करने आए थे राहुल

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आते ही सांसद को पंच मारा, जिससे गिर गए। इस मारपीट से सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिजिजू ने कहा कि राहल गांधी शक्ति प्रदर्शन करने आए थे और उन्होंने पंच मारा, जिससे सांसद गिर गए। क्या वे यहां बॉक्सिंग करने आए हैं। संसद में अपनी पहलवानी दिखाने का क्या मतलब है। यहां अपनी जिम की शक्ति और शारीरिक शक्ति दिखाने का क्या मतलब है। क्या राहुल को ऐसे खुलेआम अपनी शारीरिक ताकत दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में सब प्रदर्शन करते हैं, लेकिन ऐसे पहलवानी और बॉक्सिंग करने की यह जगह नहीं है।

सामंतवादी हैं राहुल

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी सबसे बड़े सामंतवादी हैं। उनके कारण ही हमारे दो सांसद अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया है।

राहुल, क्या आपको शर्म नहीं आती है

इस बीच एक वीडियो और आया है, जिसमें भाजपा सांसद राहुल गांधी से कह रहे हैं कि आपने यह क्या किया, आपको शर्म नहीं आती है, गुंडागर्दी करते हो। राहुल कहते हैं कि उन्होंने मुझे धक्का दिया है। इतना कहते ही राहुल गांधी वहां से चले जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments