HomeHindi Newsशार्दुल को छोड़ नीतीश रेड्डी को क्यों मिली BGT में जगह? गौतम...

शार्दुल को छोड़ नीतीश रेड्डी को क्यों मिली BGT में जगह? गौतम गंभीर ने दिया यह जवाब

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से होना है। पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज हो जाएगा। इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए जहां उनके सामने सवालों की बौछार की गई। इनमें से एक सवाल शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर भी किया गया जिस पर गौतम गंभीर ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

शार्दुल ठाकुर की जगह इस वजह से नीतीश कुमार रेड्डी को मिली टीम में जगह

दरअसल भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से शार्दुल ठाकुर को स्क्वाड न चुनने और नीतीश कुमार रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चुनने को लेकर सवाल किया गया। जिस पर गौतम गंभीर ने कहा है कि यह वक़्त आगे बढ़ने का है इसलिए हमने नीतीश कुमार रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना है।

गौतम गंभीर ने नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर कहा कि ” यह फैसला आगे बढ़ने के बारे में है। मुझे लगता है कि यह उन खिलाड़ियों का बेस्ट ग्रुप है जिसे हमने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना है। नीतीश कुमार रेड्डी काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

आपको बता दें हाल ही में नीतीश कुमार रेड्डी को बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने एक T20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन भी किया था। और इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भी खेलने का मौका मिला था, हालांकि वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments