HomeHindi Newsमेरा लक्ष्य भारत की T20 टीम में वापसी करना है, भारत के...

मेरा लक्ष्य भारत की T20 टीम में वापसी करना है, भारत के स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस वक्त भारत की T20 टीम से बाहर चल रहे हैं। केएल राहुल ने भारत के लिए 2024 का T20 विश्व कप भी नहीं खेला था और उससे पहले से ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन हाल ही में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के एक इंटरव्यू का क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें केएल राहुल कह रहे हैं कि मेरा लक्ष्य एक बार फिर से भारत की T20 टीम में वापसी करने पर है।

भारत की T20 टीम में फिर से वापसी करना चाहता हूं: केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि “मैं इस वक्त भारत की T20 टीम से बाहर चल रहा हूं। और एक खिलाड़ी के तौर पर मैं यह भी जानता हूं कि इस वक्त मैं कहां पर खड़ा हूं। मैं अगले आईपीएल सीजन का इंतजार कर रहा हूं और मैं एक बार फिर से भारतीय टीम में वापसी करने की कोशिश करूंगा।

आपको बता दें केएल राहुल का भारत के लिए T20 क्रिकेट में रिकॉर्ड तो बेहद शानदार है। लेकिन जब बात बड़े मुकाबले की आती है तो केएल राहुल हमेशा फ्लॉप हुए हैं और उनके स्ट्राइक रेट पर भी हमेशा सवालिया निशान रहे हैं। क्योंकि केएल राहुल ने 2022 के T20 विश्व कप के ज्यादातर मुकाबले में पहला ओवर मेडेन खेला था और T20 क्रिकेट में अगर आप मेडेन ओवर खेल लेते हैं तो यह अपनी ही टीम पर प्रेशर बना देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments