HomeHindi NewsHaryanaक्यों DUNKI हुए हरियाणा के युवा? राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर...

क्यों DUNKI हुए हरियाणा के युवा? राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर बताया

कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि हरियाणा के युवा क्यों डंकी हो गए हैं। डंकी का अर्थ वैध-अवैध रूप से विदेश जाकर नौकरी/रोजगार करना है। इस पर शाहरूख खान की फिल्म भी बनी है। राहुल ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाई गई ‘बेरोजग़ारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर होकर चुका रहे हैं।

परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे

अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठीं। अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे का सहारा दूर कर दिया है।

युवा ‘यातनाओं की यात्रा’ कर रहे

राहुल गांधी ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा समेत देशभर के युवाओं से रोजग़ार के अवसर छीन कर उनके साथ घनघोर अन्याय किया है। टूटे भरोसे और हारे मन से मजबूर हो कर युवा ‘यातनाओं की यात्रा’ कर रहे हैं। राहुल ने वीडियो में कहा कि डाल से बिछड़े इन प्रवासी पंछियों को अगर अपने देश में, अपनों के बीच बस जीविका कमाने का मौका भी मिले तो ये अपना वतन कभी नहीं छोड़ेंगे। हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार के बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments