HomeHindi Newsसरफराज या पाटीदार किसे मिलेगा दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 में...

सरफराज या पाटीदार किसे मिलेगा दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 में खेलने का मौका?

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कल से विशाखापट्टनम के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा पहले ही दूसरे टेस्ट में से बाहर हो गए हैं।

उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में सरफराज खान और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों को भी चुन लिया गया है। और सबसे बड़ा सवाल यही है कि दूसरे टेस्ट मैच में रजत पाटीदार और सरफराज खान में से किसे प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा।

दोनों खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू करने का मौका

भारतीय टीम के लिए एक वनडे मुकाबला खेल चुके रजत पाटीदार को हो सकता है विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल जाए। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी में तूफान मचाने वाले सरफराज खान भी डेब्यु कर सकते हैं। यानी दोनों खिलाड़ियों को एक साथ डेब्यू करने का मौका मिल सकता है ऐसी खबरें सोशल मीडिया में आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments