HomeHindi Newsजिन दो खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया WC, उन्हें ही नहीं मिला...

जिन दो खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया WC, उन्हें ही नहीं मिला एक भी अवार्ड

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 31 जनवरी 2024 के दिन मेलबर्न के क्राउन पैलेडियम में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम और महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 में किए गए प्रदर्शन को लेकर मेडल प्रदान किए गए।

लेकिन इस अवॉर्ड फंक्शन में उन दो खिलाड़ियों को एक भी मेडल नहीं मिला जिन दो खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और 2023 का 50 ओवर का विश्व कप का फाइनल जिताया है।

इस अवॉर्ड फंक्शन में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शतक और उसके बाद 2023 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड को एक भी अवार्ड नहीं मिला जो की काफी हैरानी भरा है।

जिस तरह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड का रहा है उसके बाद हर किसी को लग रहा था कि इन दोनों को कोई ना कोई अवार्ड तो मिलेंगे ही. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों को एक भी अवार्ड नहीं दिया है जो की काफी हैरानी भरा फैसला लगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments