HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी में रोहित के साथ गिल और जायसवाल में कौन होगा...

चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित के साथ गिल और जायसवाल में कौन होगा दूसरा ओपनर?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब बेहद कम समय बाकी रह गया है। और भारतीय टीम का ऐलान भी अभी नहीं हुआ है। और सबसे बड़ा सवाल फैंस के मन मे यह है कि कप्तान रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में पारी की शुरुआत कौन करेगा? क्योंकि यशस्वी जायसवाल ने जिस तरीके से बीते एक साल में रन बनाए हैं उसको देखते हुए फैंस का मानना है कि जायसवाल को रोहित के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। लेकिन मोहम्मद कैफ की राय कुछ और है और उन्होंने इसको लेकर एक बड़ा बयान भी दिया है।

शुभ्मन गिल को करनी चाहिए रोहित के साथ ओपनिंग:मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘शुभमन गिल को हटाने से पहले सेलेक्टर्स को उनके आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए। ODI में गिल का 58 का औसत है। 23 साल की उम्र में उन्होंने ODI में डबल सेंचुरी मारी है। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने भी ये कारनामा किया है, लेकिन 22-23 साल की उम्र में किसी नए खिलाड़ी ने, बहुत सारे प्लेयर्स ने ऐसा काम नहीं किया है, आप रिकॉर्ड उठाकर देख लेना।

आपको बता दें बीते 1 साल में जायसवाल ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट और T20 क्रिकेट में शानदार रन बनाए हैं। यही वजह है कि जायसवाल को अगर चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाया जाता हैं तो वो रनों का अंबार लगा सकते हैं। लेकिन शुभमन गिल ने भी वनडे क्रिकेट में दमदार पारियां खेली है उन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments