HomeHindi Newsनॉर्टजे के बाद दक्षिण अफ्रीका का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

नॉर्टजे के बाद दक्षिण अफ्रीका का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में 1 महीने का ही समय बाकी रह गया है और दक्षिण अफ्रीका की टीम लगातार अपने चोटिल खिलाड़ियों की वजह से परेशान नजर आ रही है। सबसे पहले तो नॉर्टजे चोटिल होकर चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से बाहर हुए तो अब एक और बड़ा झटका दक्षिण अफ्रीका की टीम को लग गया है और स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी भी चोटिल हो गया है।

गेराल्ड कोएट्जी को भी T20 लीग के दौरान लगी चोट

हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्जी की। ये दाएं हाथ का तेज गेंदबाज़ मौजूदा समय में जॉबर्ग सुपर किंग्स के लिए SA20 का तीसरा सीजन खेल रहा है जिसके बीच कोएत्जी बुरी तरह चोटिल हो गए। ESPN की रिपोर्ट्स के अनुसार कोएत्जी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण परेशान हैं जिसके कारण वो SA20 में सुपर किंग्स के लिए अगले कुछ हफ्तों तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएगा। गौरतलब है कि उन्होंने बीते गुरुवार, 16 जनवरी को प्रिटोरिया के खिलाफ भी मुकाबला नहीं खेला था।

गेराल्ड कोएट्जी की बात की जाए तो 2023 के वनडे विश्व कप में कोइटजी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था उन्होंने रन भी बनाए थे और विकेट भी हासिल किए थे। ऐसे में उनकी कमी दक्षिण अफ्रीका की टीम को सबसे ज्यादा खलने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments