HomeHindi NewsRCB और GT में किसका पलड़ा है भारी,देखें हेड टू हेड आंकड़े

RCB और GT में किसका पलड़ा है भारी,देखें हेड टू हेड आंकड़े

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच जो मुकाबला है वह बेंगलुरु और गुजरात दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

क्योंकि अभी दोनों ही टीम में प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। ऐसे में हर हाल में दोनों टीमों को जीत चाहिए है। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों टीमों के बीच किस तरह के हेड टू हेड आंकड़े हैं वह आपको बताने जा रहे हैं।

गुजरात और बेंगलुरु में इस तरह के हैं आंकड़े

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच अब तक आईपीएल में चार मुकाबले खेले गए हैं। इन चार मुकाबले में दो मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीते हैं तो वहीं दो मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने बाजी मारी है। साल 2023 के आईपीएल में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने गिल के शतक की बदौलत बेंगलुरु की टीम को हरा दिया था। ऐसे में इस बार बेंगलुरु के मैदान पर आरसीबी की टीम बदला लेने का भी सोच रही होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments