HomeHindi NewsT20 फॉर्मेट में कौन भर सकता है कोहली की जगह,पूर्व खिलाड़ी ने...

T20 फॉर्मेट में कौन भर सकता है कोहली की जगह,पूर्व खिलाड़ी ने दिया यह जवाब

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने इस साल T20 विश्व कप में फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर भारत को t20 विश्व कप जिताया और उसके बाद T20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। अब विराट कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं। और अब इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो T20 फॉर्मेट में विराट कोहली की कमी को पूरा कर सकता है।

रियान पराग मध्यक्रम में पूरी कर सकते हैं विराट कोहली की कमी

पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रियान पराग को लेकर कहा है कि पराग में वो काबिलियत है कि वो विराट कोहली की कमी को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने रियान पराग को लेकर कहा कि “पराग एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हम आने वाले भविष्य में भारत के लिए मैच जीतते हुए देख सकते हैं। हमने आईपीएल में बहुत सारे युवा खिलाड़ियों को देखा है। हर सीज़न में एक नया हीरो उभर कर सामने आता है। यदि उन्हें अधिक क्रिकेट खेलने को मिले तो वे अच्छी तरह से इसमें पारंगत हो सकते हैं।

आपको बता दें रियान पराग को भारत के लिए वनडे और T20 में खेलने का मौका मिल गया है। और रियान पराग को बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से खेली जाने वाली T20 सीरीज में भी मौका मिला है और अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में खिलाते हैं तो उनके पास अपना जलवा दिखाने का मौका रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments