HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया के खिलाफ "PERTH" में किस तरह की रहेगी पिच, इस रिपोर्ट...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ “PERTH” में किस तरह की रहेगी पिच, इस रिपोर्ट में जानिए पिच का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर हर फैंस यह जानना चाहता है कि पर्थ के मैदान पर पिच किस तरह की रहेगी। क्योंकि बीते कुछ समय से पिच को लेकर हमेशा ही बवाल मचता रहा है चाहे वो भारतीय पिचें हो या फिर बाहर विदेशी दौरों की परिस्थितियां हों। जब भी कोई टीम विदेशी दौरा करती है तो उसकी निगाहें पिच की परिस्थितियों जानने पर होती हैं। ऐसे में हम इस रिपोर्ट में आपको पर्थ में किस तरह की पिच ऑस्ट्रेलिया भारत को देने वाला है इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

तेज उछाल भरी पिच देने की तैयारी में है ऑस्ट्रेलिया

दरअसल वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के के मुख्य क्यूरेटर आइज़क मैकडोनाल्ड ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, “यह ऑस्ट्रेलिया है यह पर्थ है। मैं ऐसी पिच तैयार कर रहा हूं जिसमें शानदार गति,उछाल और बेहतरीन कैरी हो। मैं चाहता हूं कि इस मैच का परिणाम पिछले साल खेले गए मैच की तरह ही हो।

दरअसल वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में पर्थ पिच का नेचर इसी तरह का होता है कि वहां पर गेंद तेजी से निकलती है और वहां पर अच्छा खासा उछाल भी मिलता है। लेकिन इस बार भी उसी तरह की पिच बनाने की तैयारी है जिस तरह की पिच साल 2018 में भारत के खिलाफ पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में बनाई गई थी जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत की टीम को हराया था।

साल 2018 में पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना तो जरूर करना पड़ा था लेकिन इस पिच पर विराट कोहली ने एक शानदार शतक भी जड़ा था। ऐसे में पर्थ की पिच विराट कोहली को रास आती है। और अगर किंग कोहली का बल्ला चल गया तो फिर ऑस्ट्रेलिया को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments