HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में हमने वार रूम बना रखा है.. सीएम नायब सिंह ने...

हरियाणा में हमने वार रूम बना रखा है.. सीएम नायब सिंह ने कहा-हर समय हैं अलर्ट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि मैंने अधिकारियों को कहा है कि अगर कहीं कोई दिक्कत है तो सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक पूरा प्रशासन बैठ कर समस्याओं का समाधान करेगा। हमने वार रूम बना रखा है जिसमें मैं देखता हूं कि कितनी समस्या आई, कितनों का समाधान हुआ और कितनी पेंडिंग है। ये मैं पूरा चेक करता हूं। अगर इसमें कोई दिक्कत करता है तो उसे ठीक करना हमें आता है।

नवनिर्मित अग्रसेन भवन का शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कुरुक्षेत्र सेक्टर 8 में नवनिर्मित अग्रसेन भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होकर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सभी सदस्यों को इस भव्य भवन के निर्माण पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंद हरियाणा सरकार में मंत्री सुभाष सुधा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments