HomeHindi NewsEntertainmentहमें कोई कन्ट्रोवर्सी नहीं चाहिए.. सिकंदर की रिलीज से पहले बोले सलमान

हमें कोई कन्ट्रोवर्सी नहीं चाहिए.. सिकंदर की रिलीज से पहले बोले सलमान

अभिनेता सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के अवसर पर रिलीज हो रही है। 30 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म को सिनेमाघरों में आने में 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। ‘सिकंदर’ के बारे में अभिनेता सलमान खान ने कहा कि जब आप फिल्म देखोगे, तो आपको पता चलेगा कि ट्रेलर तो कुछ भी नहीं था क्योंकि बहुत सारी चीजें ट्रेलर में नहीं डाल सकते। इस फिल्म में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जो आपको बेहद पसंद आएंगी। उन्होंने साफ कहा कि हमें कोई विवाद नहीं चाहिए। हम बहुत सारे विवादों से गुजर चुके हैं। हमें अब कोई विवाद नहीं चाहिए और मुझे नहीं लगता कि विवाद की वजह से कोई फिल्म हिट होती है।

फिल्म से पहले होते रहे हैं विवाद

किसी भी बड़ी फिल्म से पहले विवाद जरूर जुड़ जाता है। इससे फिल्म को फायदा भी होता है। दरअसल इससे फिल्म को फ्री का प्रचार मिल जाता है। ऐसे में कई बार यह होता है कि सितारे खुद ही कंट्रोवर्सी खड़ी करते हैं, जिससे उन्हें मीडिया में सुर्खियां मिलती हैं और अक्सर ये उनके हक में होती हैं। बहरहाल सलमान इससे इत्तेफाक नहीं रखते और वे चाहते हैं उनकी फिल्म कंटेंट और उनके अभिनय के कारण हिट हो, न कि विवादों के कारण।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments