HomeHindi NewsBihar Newsपटना के इंजीनियर के घर नोटों का ढेर.. 8 घंटे में 4...

पटना के इंजीनियर के घर नोटों का ढेर.. 8 घंटे में 4 मशीनों से गिने नोट

बिहार के पटना में एक और रिश्वतखोर अधिकारी के घर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। चीफ इंजीनियर के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी के दौरान 3 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। यह इंजीनियर भवन निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और उनका नाम तारिणी दास है। तारिणी दास 31 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उन्हें 9 दिन बाद ही 2 साल का एक्सटेंशन दिया गया था। ईडी ने तारिणी दास के पटना स्थित आवास पर छापा मारा। नकदी इतनी अधिक थी कि गिनने के लिए 4 से अधिक मशीनें मंगवानी पड़ीं और गिनती में 8 घंटे लगे। ईडी को जमीन में निवेश से संबंधित कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

ठेकेदारों को मैनेज कर वसूलता था मोटी रकम

ईडी के अनुसार तारिणी दास अपने पद का फायदा उठाता था और सहयोगियों के साथ मिलकर और ठेकेदारों के लिए टेंडर मैनेज करके मोटी रकम वसूलता था। यह मामला आईएएस संजीव हंस से जुड़ा बताया जा रहा है। पांच महीने पहले उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ पूर्व राजद विधायक गुलाब यादव को भी दिल्ली के एक रिसोर्ट से पकड़ा गया था। यह मामला बिहार में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले के रूप में सामने आया है और ईडी अभी भी मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments