HomeHindi Newsपिच की वजह से हम मैच जल्दी खत्म नहीं कर पाए, बाबर...

पिच की वजह से हम मैच जल्दी खत्म नहीं कर पाए, बाबर आजम का बड़ा बयान

पाकिस्तान और कनाडा की टीम के बीच न्यूयार्क के मैदान पर खेले गए T20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में पाकिस्तान की ने कनाडा की टीम को 7 विकेट से हराते हुए t20 विश्व कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। यूएसए और भारत के खिलाफ लगातार दो मुकाबले हारने के बाद यह मुकाबला पाकिस्तान की टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी था।

इस मुकाबले में जीत के बावजूद पाकिस्तान की टीम का नेट रन रेट यूएसए की टीम से काफी कम है। यूएसए की टीम नेट रनरेट में काफी आगे चल रही है। अगर पाकिस्तान के टीम कनाडा के खिलाफ 107 रनों के लक्ष्य को 14 ओवर में हासिल कर लेती तो यूएसए के रन रेट से आगे निकल जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी नेट रन रेट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, और कहा है कि हम इस लक्ष्य को 14 ओवर में ही हासिल करना चाहते थे लेकिन पिच काफी मुश्किल थी। इसलिए हम ऐसा नहीं कर सके।

कप्तान बाबर आजम ने कहा कि “हमें इस जीत की जरुरत थी। गेंदबाजी में हमने अच्छी शुरुआत की थी। USA के नेट रन रेट से आगे जाने के लिए बात हमारे दिमाग में था कि 14 ओवरों के अंदर ही इस मैच को जीतना है लेकिन पिच ने हमारा काफी मुश्किल कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments