HomeHindi NewsBihar Newsउत्तर बेल्ट में हीटवेव की स्थिति.. जानें अन्य प्रदेशों में कैसा रहेगा...

उत्तर बेल्ट में हीटवेव की स्थिति.. जानें अन्य प्रदेशों में कैसा रहेगा मौसम

मानसून केरल पहुंच चुका है, लेकिन इसकी आगे बढऩे की रफ्तार थोड़ी धीमी है। मानसून मुंबई और कर्नाटक के क्षेत्रों में असर दिखा रहा है और यहां बारिश हो रही है। वहीं दिल्ली, उप्र और पंजाब हरियाणा जैसे राज्यों में अब भी हीटवेव की स्थिति है। इन प्रदेशों में अभी राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।

अन्य प्रदेशों में ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने दिल्ली में आज ऑरेंज-येलो अलर्ट को लेकर कहा कि अभी आसमान साफ है जिसके कारण पूरे उत्तर बेल्ट में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। यह स्थिति अगले 4-5 दिन तक रहेगा। पांचवें दिन यानि 17-18 तारीख को यह कम हो सकता है। हीटवेट को देखते हुए बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड में रेड अलर्ट जारी है। बिहार में दो दिन, झारखंड में तीन दिन और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन हीटवेट जारी रहेंगे।

पंजाब-हरियाणा में दो दिन का ऑरेंज अलर्ट

सोमा सेन ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट है और वहां अब रेड अलर्ट जारी नहीं रहेगा। पंजाब-हरियाणा में दो दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा। दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद येलो अलर्ट शुरू हो जाएगा। 18-19 तारीख तक बिहार में तूफान की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments