HomeHindi NewsDelhi NewsBJP को वोट देना मतलब आत्महत्या करना.. केजरीवाल ने गिनाए ये कारण

BJP को वोट देना मतलब आत्महत्या करना.. केजरीवाल ने गिनाए ये कारण

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को वोट देना मतलब, अपनी आत्महत्या पर साइन करना है। बीजेपी ने सारी झुग्गियों को तोडऩे की योजना बना रखी है कि कौन सी झुग्गियों की ज़मीन किसे देनी है। अगर झुग्गीवासियों ने बीजेपी को वोट दिया तो बीजेपी एक साल में ही सारी झुग्गियों को तोड़ देगी। बीजेपी ने 3 लाख झुग्गीवालों को बेघर किया है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को झुग्गीवालों की नहीं, अपने दोस्त के पैसे की है चिंता है। 10 साल पहले बीजेपी ने झुग्गियां तोडऩे की कोशिश की थी, तब मैंने अधिकारियों को यहाँ लाकर झुग्गियां टूटने नहीं दी थी। उस दिन ये जो बुलडोजर लेकर आए थे, उस अफऱातफऱी में एक 6 साल की बच्ची मारी गई थी। लेकिन इन्हें झुग्गीवासियों की जान की कोई परवाह नहीं है।

झुग्गीवासियों को धोखा दे रही है बीजेपी

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी झुग्गीवासियों को धोखा दे रही है। अगर बीजेपी कह रही है कि झुग्गियों की जगह मकान देंगे लेकिन 30 सितंबर, 2024 को रेलवे ने इस ज़मीन के टेंडर कर दिए। 15 दिन पहले एलजी ने इन झुग्गियों की ज़मीन का लैंड यूज चेंज कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि झुग्गीवासियों को पता ही नहीं कि जो उनके घर में बच्चों के साथ कैरम खेल रहे हैं, वो 8 फरवरी को चुनाव ख़त्म होते ही झुग्गियों को तोड़ देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments