HomeHindi Newsप्रवासियों से गांव गोद लेने की अपील.. सीएम धामी ने कहा-कई नीतियां...

प्रवासियों से गांव गोद लेने की अपील.. सीएम धामी ने कहा-कई नीतियां बनाईं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने 2024 में प्रवासियों का एक सम्मेलन आयोजित किया था। उस दौरान उनसे अनुरोध किया था कि वे आएं और अपने पैतृक स्थानों में एक-एक गांव गोद लें। बहुत से लोगों ने ऐसा किया है, उन्हें सरकार से जो भी सहयोग चाहिए, हम मुहैया कराएंगे। सीएम ने कहा कि पिछले साल हमने देहरादून में एक इन्वेस्टर समिट किया था, हमने राज्य में उद्योग चलाने वालों के साथ गहन मंथन किया था। उन्होंने हमें कई सुझाव दिए। व्यापार करने में आसानी कैसे होगी, इससे उनका काम कैसे सरल होगा इसके लिए हमने कई नीतियां बनाई हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन 2025 में भाग लिया। वे पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दे रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments