HomeHindi News12 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलते हुए दिखाई देंगे विराट कोहली

12 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलते हुए दिखाई देंगे विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक अहम खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल डीडीसीए ने रणजी ट्रॉफी 2024 -25 के सीजन के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। और उस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी का भी नाम है जो विश्व क्रिकेट का बेताज बादशाह है। और वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं। विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलते हुए दिखाई देंगे।

कोहली के साथ ऋषभ पंत भी खेलते हुए देंगे दिखाई

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। ऋषभ पंत का नाम भी रणजी ट्रॉफी की टीम में सामने आया है। डीडीसीए की मेन्स सेलेक्शन कमेटी की टीम ने 24 सितंबर को को हुई मीटिंग में दिल्ली की रणजी टीम का ऐलान किया है जिसमें कोहली और ऋषभ पंत का नाम शामिल है।

रणजी ट्रॉफी 2024 -25 के सीजन का आगाज 11 अक्टूबर से होगा। इसके लिए दिल्ली की टीम ने 84 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है जिसमें 24 खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट भी सामने आई है। विराट कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी का मैच 2012-13 के सीजन में खेला था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments