HomeHindi NewsHaryanaकान पकड़ कर 100 बार माफी भी कम है.. नायब सिंह ने...

कान पकड़ कर 100 बार माफी भी कम है.. नायब सिंह ने हुड्डा-राहुल को कोसा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर कई सवाल दागे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों से छल किया है। किसानों को लूटने वाली देश में अगर कोई एक पार्टी है तो वो कांग्रेस है। सीएम ने कहा कि हरियाणा का किसान तो कांग्रेस द्वारा किसानों की जमीन की लूट का गवाह है। चुनाव आने पर किसान हितैषी बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस और बापू-बेटे से कुछ सवाल पूछते हुए चुनौती देता हूँ कि वे इनका जवाब दें।

सभी फसलों पर एमएसपी क्यों नहीं दी

सीएम ने पूछा कि भाजपा ने हरियाणा को सभी 24 फसलों में एमएसपी देने वाला देश का पहला राज्य बनाया है। कांग्रेस बताए कि अपने 60-70 साल के शासन में कभी भी और कहीं भी सभी फसलों पर एमएसपी दी है? उन्होंने कहा कि किसानों को सालाना 6 हजार देने की शुरुआत भाजपा की मोदी सरकार ने की है। हुड्डा और राहुल गांधी जवाब दें कि इतिहास के 70 साल में अबतक कभी भी उन्होंने किसानों को नियमित सालाना राशि कभी दी है? सीएम नायब सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा के किसानों को खराबे पर मुआवजा दिया है। हुड्डा जवाब दें कि मुआवजा के नाम 2-2 रुपये का चेक किसानों को देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई?

जमीन छीनकर दामाद जी को दे दी

सीएम नायब सिंह ने अपनी पोस्ट में राबर्ट वाड्रा को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासन में किसान की एक इंच जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं लगने दी। हुड्डा बताएं कि किसानों की जमीन छीनकर दामाद जी को देने के बाद किसानों से किस मुंह से नजर मिलाते हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सीएलयू गैंग के चाल-चेहरा-चरित्र को हरियाणा का एक-एक किसान पहचानता है। अगर राहुल गांधी और हुड्डा किसानों से कान पकड़ कर सौ बार भी माफ़ी मांगें तो भी किसानों के साथ की गई गलती से मुक्त नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments