HomeSportsBGT Seriesसिडनी टेस्ट मैच में विराट कोहली ने दिखाई कप्तानी की क्लास

सिडनी टेस्ट मैच में विराट कोहली ने दिखाई कप्तानी की क्लास

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सिडनी के मैदान पर पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज सिडनी टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और भारत अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बना चुका है। लेकिन आज के दिन में एक बार फिर से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की कप्तानी का जलवा देखने मिला। साल 2022 के बाद विराट कोहली टेस्ट मैचों में कप्तानी करते दिखाई दिए।

बिना बुमराह विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाजों पर किया पलटवार

दरअसल सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह अचानक से चोटिल हो गए और मैदान से बाहर चले गए। ऐसे में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका विराट कोहली ने निभाई। जब ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 162 रन पर छह विकेट था और ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया यहां से आसानी से 60 70 रनों की बड़ा हासिल कर लेगा तब विराट कोहली ने अपनी जबरदस्त कप्तानी दिखाई और गेंदबाजी में महत्वपूर्ण बदलाव की है जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया 181 रनों पर ऑल आउट हो गया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments