HomeHindi NewsIPL 2024 में अपने ही रिकॉर्ड का पीछा कर रहे हैं विराट...

IPL 2024 में अपने ही रिकॉर्ड का पीछा कर रहे हैं विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 72 गेंद में 113 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पूरे मुकाबले में विराट कोहली अकेले ही लड़ते रहे और किसी भी खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं दिया।

अपने ही रिकॉर्ड का पीछा कर रहे हैं कोहली

साल 2016 के आईपीएल में विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे जिसमें चार शतक शामिल थे। अब विराट कोहली के आईपीएल 2024 में पांच मुकाबले में 316 रन हो गए हैं और विराट कोहली दो अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं। यानी इसी तरह की लय में अगर विराट कोहली पूरा आईपीएल खेल गए तो इस बार वह अपना ही 973 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विराट कोहली इस बार एक अलग ही लय में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रहे हैं। लेकिन टीम लगातार हार रही है, क्योंकि पूरी टीम में अकेले विराट कोहली ही लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments