HomeHindi NewsRCB की हार से परेशान, हताश नजर आए किंग कोहली

RCB की हार से परेशान, हताश नजर आए किंग कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 6 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में दो शतक देखने मिले। एक शतक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से आया तो दूसरा शतक चेज करते हुए जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से जड़ा।

बेंगलुरु की हार से टूटेते नजर आए विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली ने 72 गेंद में 12 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 113 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली को किसी अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और अकेले अपनी दम पर विराट कोहली अपनी टीम के लिए लड़ते रहे। और हार के बाद विराट कोहली की तस्वीर सामने आ रही है जिसमें पूरी तरह से टूटेते हुए नजर आए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments