HomeHindi Newsविराट कोहली ने कुछ ही दिन पहले पर्थ में शतक जड़ा था,...

विराट कोहली ने कुछ ही दिन पहले पर्थ में शतक जड़ा था, उनकी फॉर्म पर संदेह मत करो, दिग्गज का बड़ा बयान

भारतीय टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस वक्त बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रहे हैं। इस वक्त तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और अगर विराट कोहली की पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी के शतक को छोड़ दिया जाए तो एडिलेड की दोनों परी और ब्रिसबेन की एक पारी में विराट कोहली के रन नहीं बन सके हैं। और अब उनको लेकर हर्षल गिब्स ने एक बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली खराब प्लेयर नहीं बन गए हैं: हर्षल गिब्स

दक्षिण अफ्रीका की टीम के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने विराट कोहली को लेकर कहा कि ” विराट कोहली ने कुछ ही दिन पहले पर्थ के मैदान पर शानदार शतक जड़ा था। कुछ पारियों मे रन ना बनने से वो वह खराब प्लेयर नहीं बन गए हैं। विराट कोहली बेहद शानदार खिलाड़ी हैं और हमेशा टीम के लिए रन बनाते रहे हैं। भारत के लिए खेलना हमेशा उनके लिए गौरवान्वित करने वाला रहा है। मैं जानता हूं उन्होंने हमेशा अपने लिए काफी ज्यादा हाई स्टैंडर्ड सेट किया हुआ है।

आपको बता दें विराट कोहली का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड बेहद शानदार है। और जो अगला टेस्ट मैच है वह मेलबर्न के ही मैदान पर खेला जाना है। ऐसे में विराट कोहली से एक बार फिर से बड़ी पारी की उम्मीद जाग गई है। और अगर विराट कोहली बड़ी पारी खेलते हैं तो फिर भारतीय टीम के जीतने के चांस भी ज्यादा होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments