HomeSportsBGT SeriesBig breaking: भारतीय टीम का फॉर्म में चल रहा स्टार बल्लेबाज हुआ...

Big breaking: भारतीय टीम का फॉर्म में चल रहा स्टार बल्लेबाज हुआ चोटिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाना है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले आज टीम इंडिया का अभ्यास सेशन चल रहा था, लेकिन इस अभ्यास सेशन के दौरान भारतीय टीम के शानदार ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल को चोट लग गई है और वीडियो में केएल राहुल को फिजियो से उपचार लेते हुए भी देखा गया है।

हालांकि केएल राहुल की चोट कितनी गंभीर है और क्या वह बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए फिट हो पाएंगे? इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि फिजियो के साथ वह काफी समय बिताते देखे गए हैं।

https://x.com/rushiii_12/status/1870293293277315232?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1870293293277315232%7Ctwgr%5E111867cd9e4d6b7e05c644f464d3585745a11b78%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-news%2Fkl-rahul-hand-injury-during-practice-session-ahead-of-melbourne-test-159283

आपको बता दें अभी तक अगर तीन टेस्ट मैच की बात की जाए तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सिर्फ केएल राहुल ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो हर मुकाबले में शानदार टच में दिखाई दिए हैं। पर्थ टेस्ट मैच में उन्होंने 77 रन बनाए थे। उसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में भी केएल राहुल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में उनका खेलना और फिट होना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments