HomeHindi Newsइंग्लैंड में जाकर इस टीम से क्रिकेट खेलेंगे वेंकटेश अय्यर

इंग्लैंड में जाकर इस टीम से क्रिकेट खेलेंगे वेंकटेश अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वेंकटेश अय्यर इस वक्त भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वेंकटेश अय्यर को जब टीम इंडिया में जगह मिली थी तो उस वक्त हार्दिक पांड्या चोटिल चल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वेंकटेश अय्यर हार्दिक पांड्या की जगह ले लेंगे और भारतीय टीम के परमानेंट ऑलराउंडर बन जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कुछ मुकाबले खेलने के बाद वेंकटेश अय्यर को बाहर कर दिया गया और वह अब भी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

वेंकटेश अय्यर ने इंग्लैंड काउंटी टीम लंकाशायर के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने लंकाशायर के साथ पांच हफ्तों का करार किया है। वेंकेटेश अय्यर सितम्बर में होने वाली दिलीप ट्रॉफी से पहले भारत लौट आएंगे। वेंकेटेश अय्यर की कोशिश काउंटी चैंपियनशिप और घरेलू टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करके छाप छोड़ने की होगी, जिसके जरिए वह टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे। अय्यर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्र्रीय मैच 2022 में श्रीलंका के विरुद्ध खेला था। उसके बाद से उनकी टीम में वापसी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments