HomeHindi Newsमेजर लीग क्रिकेट में ट्रेविस हेड ने किया धमाका, जड़ दी लगातार...

मेजर लीग क्रिकेट में ट्रेविस हेड ने किया धमाका, जड़ दी लगातार 5 फिफ्टी

अमेरिका में इस वक्त मेजर लीग क्रिकेट खेली जा रही है जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी वाशिंगटन फ्रीडम की टीम की ओर से खेल रहे हैं और मेजर लीग क्रिकेट में ट्रेविस हेड ने अपने बल्ले से धमाका मचाया हुआ है। ट्रेविस हेड ने सैन फ्रांसिस्को के खिलाफ 44 गेंद में 77 रनों की शानदार पारी खेली।

मेजर लीग क्रिकेट में लगातार पांच अर्धशतक जड़ चुके हैं ट्रेविस हेड

वाशिंगटन फ्रीडम की टीम की ओर से खेलने वाले ट्रेविस हेड मेजर लीग क्रिकेट में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में चल रहे हैं। ट्रेविस हेड अब तक लगातार पांच अर्धशतक इस लीग में जड़ चुके हैं। ट्रेविस हेड अब तक इस लीग में 8 मैचों में 327 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका एवरेज 54.50 का है।

अगर ट्रेविस हेड के अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड की भी बात की जाए तो पिछले दो सालों से ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद शानदार बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। खास तौर पर बड़े मौकों पर भारत के खिलाफ ट्रेविस हेड ने धमाका मचाया हुआ है। ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी शतक जड़ा था और 2023 के विश्व कप मुकाबले में भी शानदार शतक जड़ा और दोनों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments