HomeHindi Newsवीडी बोले-मोदी ने देश को परिवार माना.. दिग्विजय ने कहा-हमारा विषय मोदी...

वीडी बोले-मोदी ने देश को परिवार माना.. दिग्विजय ने कहा-हमारा विषय मोदी नहीं

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद के तंज पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे देश को अपना परिवार माना है। लालू जैसे लोग सिर्फ अपने परिवार, अपने बेटे और बेटी तक सीमित हैं। ऐसे लोग और क्या बोल सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के राजनैतिक इतिहास में पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने पूरे देश को अपना परिवार माना है। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारा विषय मोदी नहीं हैं, विषय इस देश में बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई है। इन सभी मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments