HomeHindi Newsउत्तराखंड को मिली एक और ट्रेन की सौगात.. सीएम धामी बोले-स्वर्णिम युग...

उत्तराखंड को मिली एक और ट्रेन की सौगात.. सीएम धामी बोले-स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं-बांद्रा टर्मिनस सुपर एक्सप्रेस (गाड़ी न0-22544) का वर्चुअल रूप से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस लालकुआं-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से लोगों को आसानी से यात्रा करने का विकल्प मिलेगा और उनका समय भी बचेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की रेल स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रही है।

लंबे समय से थी मांग

सीएम ने कहा कि लंबे समय से यह हमारी मांग थी जो कि पूरी हुई है। रेल के संचालन से मुंबई से उत्तराखंड आने वाले बहुत सारे लोग लाभान्वित होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताता हूं। तराई के लोगों को इससे काफी मदद मिलेगी। जो हमारे धार्मिक स्थान हैं, वहां आने वाले पर्यटकों को यातायात का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। लालकुआं रेलवे स्टेशन को आदर्श ट्रेन के रूप में स्थापित किया गया था। वंदे भारत ट्रेन का लाभ भी राज्य के लोगों को हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments