HomeHindi Newsउत्तराखंड निर्वाचन आयोग का दावा,इस लोकसभा चुनाव में तीन गुना ज्यादा नकदी,शराब...

उत्तराखंड निर्वाचन आयोग का दावा,इस लोकसभा चुनाव में तीन गुना ज्यादा नकदी,शराब और ड्रग्स किया जब्त

त्तराखंड में भारत के निर्वाचन आयोग ने अपने विशेष निगरानी और छापा अभियान में नकदी,शराब,ड्रग्स और मुफ्त सामान जब्त कर नया रिकार्ड बनाया है। चुनाव प्रचार में धनबल को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष निगरानी और छापा अभियान में अभी तक 17 करोड़ करोड़ रुपये की नकदी,शराब,ड्रग्स और कीमती धातु जब्त की हैँ । जबकि चुनाव आयोग की माने तो 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बरामद राशि की तुलना में यह तीन गुना से भी अधिक है। एक तरह से इस बार नकदी जब्त करने के मामले में पिछले सभी रिकार्ड टूट गए हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी पांचों लोकसभा सीटों पर प्रवर्तन टीमें, निगरानी दलों की तैनाती की हैं। नई दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर से पहले चरण के चुनाव के संबंध में जब्त की गई राशि के राज्य वार आंकड़े जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments