HomeHindi NewsHaryanaविनेश फोगाट से खफा हैं ताऊ महावीर फोगाट.. बोले-2028 ओलंपिक की तैयारी...

विनेश फोगाट से खफा हैं ताऊ महावीर फोगाट.. बोले-2028 ओलंपिक की तैयारी पर फेरा पानी

हरियाणा के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट उनसे बेहद खफा हैं। विनेश फोगट पर उन्होंने कहा कि हमने पहले कहा था कि हम उन्हें 2028 ओलंपिक में खिलाने का प्रयास करेंगे। जब वह ओलंपिक से वापस आईं तो मैं उन्हें एयरपोर्ट पर लेने जा रहा था। लेकिन उन्होंने ऐसी पोस्ट की कि मेरा दिल टूट गया और मैं नहीं गया।

दीपेंद्र हुड्डा एयरपोर्ट से लेकर आए और राजनीति शुरू कर दी

बाद में कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा उन्हें एयरपोर्ट से लेकर आए और उन्होंने वहीं से राजनीति शुरू कर दी। उन्हें राजनीति और चुनाव के बारे में कुछ पता नहीं था। विधायक तो कोई भी बन सकता है लेकिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक का अपना महत्व होता है। उन्हें 2028 ओलंपिक में खेलना चाहिए था।

ताऊ बोले-तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

महावीर फोगाट ने कहा कि हर मतदाता को बढ़-चढक़र चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए और उस पार्टी को वोट देना चाहिए जो लोगों के हित में काम करे और सबका विकास करे। भाजपा सरकार के 10 साल में बहुत अच्छे काम हुए हैं। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इससे पहले महावीर फोगाट की बेटी और भाजपा नेता पूर्व पहलवान बबीता फोगाट ने भी मीडिया से कहा था कि मुझे किसी से शिकायत नहीं है। कोई भी किसी भी पार्टी में शामिल हो सकता है। हो सकता है कि विनेश फोगाट ने पहले ही कांग्रेस में शामिल होने के बारे में सोच लिया हो। हर किसी का अपना फैसला होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments