HomeHindi Newsयूसीसी की गंगा पूरे देश को लाभान्वित करेगी… सीएम धामी ने पीएम...

यूसीसी की गंगा पूरे देश को लाभान्वित करेगी… सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने देश के सामने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) की बात की और देश के सामने 11 संकल्प रखे। उत्तराखंड पहले ही यूसीसी बिल पारित कर चुका है। हम सौभाग्यशाली महसूस करते हैं कि यूसीसी की गंगा पूरे देश को लाभान्वित करेगी। धामी ने कहा कि कल जब प्रधानमंत्री मोदी संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के बारे में बात कर रहे थे, तो कांग्रेस के लोग इतने तिलमिलाए हुए थे, जिस तरह से उन्होंने संसद को बाधित किया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। 60 साल में उन्होंने कई तरह से देश को पीछे धकेला है, संविधान का गला घोंटा है, आपातकाल लगाया है।

पूरे देश में यूसीसी के लाभ बताएगी भाजपा

जिस तरह से उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया है, वह प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा पूरे देश में यूसीसी के फायदे बताएगी और माहौल तैयार करेगी। यही वजह है कि भाजपा ने पहले अपेक्षाकृत छोटे राज्य उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया ताकि जनता का मूड भांपा जा सके और इसके फायदे पूरे देश को बताया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments