HomeSportsBGT Seriesब्रिस्बेन में गेंदबाजों ने किया निराश, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर हुआ 400 पार

ब्रिस्बेन में गेंदबाजों ने किया निराश, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर हुआ 400 पार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े। तो वहीं भारतीय गेंदबाजों ने आज काफी ज्यादा निराश किया।

भारतीय टीम के गेंदबाजों की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह सिर्फ इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे जो विकेट लेते रहे लेकिन दूसरी तरफ से बुमराह को कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रन बनाते रहे। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 72 रन देकर 5 सफलता हासिल की। मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एलेक्स कैरी 45 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और यहां से ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। अब कल भारतीय टीम के गेंदबाजों को जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म करना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments