HomeHindi Newsदलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के मैच में मौजूद नहीं रहेंगे भारतीय...

दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के मैच में मौजूद नहीं रहेंगे भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी

5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के मैच की शुरुआत होनी है। इस पहले राउंड की शुरुआत में भारतीय टीम के कई बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन उससे पहले बड़ा झटका इंडिया बी की टीम को लगा है। इंडिया बी की टीम से खेलने वाले रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से रिलीज कर दिया गया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह दोनों खिलाड़ी भारत के आगे आने वाले टेस्ट सीजन का हिस्सा होंगे और टीम में भी खेलते हुए नजर आएंगे। इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने रवींद्र जडेजा और सिराज को लेकर जारी किया मीडिया रिलीज

दरअसल बीसीसीआई ने मीडिया रिलीज में बताया कि रविंद्र जडेजा को टीम से रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, जडेजा को रिलीज किए जाने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें रविन्द्र जडेजा को दलीप ट्रॉफी में टीम बी में शामिल किया गया था, जिसके कप्तान अभिमन्यु ईस्वरन हैं। इसी टीम में मोहम्मद सिराज भी शामिल थे। हालांकि, सिराज बीमार होने की वजह से बाहर हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments