HomeHindi NewsChhattisgarh Newsगुजरात में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे छत्तीसगढ़ के तीरंदाज

गुजरात में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे छत्तीसगढ़ के तीरंदाज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता 6 से 9 अक्टूबर तक आयोजित हो चुकी है। प्रतियोगिता में जशपुर जिले में संचालित तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष कंपाउंड राउंड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया गया है। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। एक और खिलाड़ी आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कंपाउंड राउंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए दस्तक दे दी। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सीएम ने दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल को प्रोत्साहित करने और खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने जशपुर जिले के दोनों खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने सभी खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 5 संभागों से 350 से भी ज्यादा तीरंदाज शामिल हुए थे जिनमें जिला प्रशासन जशपुर के तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 6 तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।

गुजरात के नाडियाड में होगी प्रतियोगिता

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 11 नवंबर से 12 नवंबर तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित की जाएगी। चयनित टीम आज रायपुर से गुजरात के लिए रवाना हो चुकी है। अंडर 14 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 से 20 दिसंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगी, जिसके लिए जशपुर जिले से आकाश राम चयनित हुए हंैं। वे टीम के साथ 17 दिसंबर को रायपुर से नाडियाड के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments