HomeHindi NewsBusinessटूटते दिख रही ट्रंप और मस्क की जोड़ी.. खटाई में 500 अरब...

टूटते दिख रही ट्रंप और मस्क की जोड़ी.. खटाई में 500 अरब डॉलर का प्रोजेक्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क की दोस्ती चुनाव से पहले खूब चर्चाओं में रही। एलन मस्क ने ट्रंप का सपोर्ट किया और वह जीत भी गए। शपथ ग्रहण समारोह में भी मस्क ने इसकी जमकर खुशियां मनाई और नाचते नजर आए। लेकिन यह सब अब बीते दिनों की बात हो गई। अब दोनों की दोस्ती खटाई में पड़ गई है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने शपथ लेने से पहले ही मस्क को अहम जिम्मेदारी दी थी। ट्रंप ने उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से संबंधित प्रोजेक्ट का मुखिया बनाया था। महत्वपूर्ण यह है कि एआई के क्षेत्र में अमेरिका को आगे रखने के लिए 500 अरब डॉलर के निवेश की योजना पेश की गई है। बताया जाता है कि इससे ट्रंप के दोस्त मस्क नाराज हो गए हैं।

यह था स्टारगेट योजना का उद्देश्य

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टारगेट योजना सॉफ्ट बैंक के सीईओ मासायोशी, ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन और ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन सहित टेक इंडस्टरीज के प्रमुख लोगों के साथ मिलकर स्टारगेट योजना पेश की थी। ट्रंप ने इससे एक लाख से अधिक नौकरियां पैदा होने और अमेरिका की एआई क्षमताओं को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसका मकसद चीन के भारतीय प्रभाव को रोकना भी था।

इसलिए नाराज हो गए मस्क

एलन मस्क को ट्रंप का सलाहकार माना जाता रहा है, लेकिन मस्क ट्रंप के इस प्रोजेक्ट से नाराज हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए टेक इंडस्ट्री की कंपनियों के पास पैसा नहीं है। प्रमुख निवेशक में से एक सॉफ्ट बैंक के पास सिक्योरिटी फंड के लिए 10 डॉलर से भी कम है। माना जा रहा है कि इससे यह प्रोजेक्ट ही अधर में लटक सकता है।

ट्रंप ने दिया यह जवाब

ट्रंप ने मस्क की आलोचनाओं पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि सभी चिंताओं को दूर कर दिया गया है। मस्क का गुस्सा व्यक्तिगत है। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। इसमें शामिल लोग बहुत होशियार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments