HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार.. निकाय चुनाव के ये हैं रुझान...

हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार.. निकाय चुनाव के ये हैं रुझान और नतीजे

हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी बढ़त की ओर है। भले ही मानेसर में निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत ने बाजी जीत ली हो लेकिन, हिसार, जुलाना सहित कई निकाय में भाजपा आगे है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसमें 10 नगर निगम और 32 अन्य निकाय शामिल हैं। हरियाणा में 8 नगर निगमों में मेयर और वार्ड सदस्यों के चुनाव हुए, जबकि अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर पद के उपचुनाव भी हुए। 32 नगर निकायों के नतीजे भी आ रहे हैं। 10 में से 6 नगर निगमों में बीजेपी का कब्जा था तो 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं।

बीजेपी को खुश करने वाले नतीजे

हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे बीजेपी को खुश करने वाले हैं, क्योंकि सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला था। विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। फरीदाबाद, अंबाला, गुरुग्राम समेत कई शहरों में स्थानीय सरकार पर बीजेपी का कब्जा होते दिख रहा है। वहीं कांग्रेस बिखरी हुई नजर आई और ने इस चुनाव में खराब प्रदर्शन किया है। कई सीटों पर उसके प्रत्याशी दूसरे नंबर पर भी नहीं नजर आ रहे हैं।

सीएम ने किया था जीत का दावा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव की कमान खुद संभाली थी। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। अब उनका यह दावा सही साबित होते दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments