HomeHindi Newsहरेला पर्व पर कोटद्वार विधानसभा में किया वृक्षारोपण, 256 बीघा जमीन में...

हरेला पर्व पर कोटद्वार विधानसभा में किया वृक्षारोपण, 256 बीघा जमीन में रोपे पौधे

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंंडूडी भूषण ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ काशीरामपुर तल्ला निकट गुल्लर पुल के समीप 256 बीघा जमीन में हरेला पर्व के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। ऋतु खण्डूड़ी और कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं व विद्यालयों के बच्चों के साथ फलदार वृक्ष लगाए। पूर्व में भी विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर इसी जगह पर वृक्षारोपण किया था। ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में चल रहे एक सूत्र कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम की प्रशंसा की। उन्होंने पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का कोटद्वार आगमन पर स्वागत किया और प्रात: सिद्धबली बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने पशुपालन मंत्री से कोटद्वार में उचित गौशाला और आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments